सिलीगुड़ी, 8 अक्टूबर (नि.सं.)। माटीगाड़ा के परिवहन नगर में नए बस टर्मिनस के निर्माण की आधारशिला रखी गई। गुरुवार को मंत्री शंकर घोष और राज्यमंत्री आनंदमय बर्मन ने संयुक्त रूप से परियोजना का शिलान्यास किया।
परिवहन नगर की करीब 30 प्रतिशत जमीन पर यह बस टर्मिनस बनाया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में बसों का दबाव कम होने और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
शिलान्यास के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री और राज्यमंत्री ने बताया कि जंक्शन स्थित मौजूदा बस स्टैंड फिलहाल चालू रहेगा। माटीगाड़ा परिवहन नगर का नया बस टर्मिनस पूरी तरह शुरू होने के बाद जंक्शन बस स्टैंड को लेकर आगे निर्णय लिया जाएगा। वहीं, नौकाघाट स्थित छोटे बस स्टैंड का अधिक और बेहतर उपयोग करने की भी योजना बनाई जा रही है।




