ईस्टर्न बाइर्पास संलग्न ठाकुरनगर इलाके में सड़क दुर्घटना, दीवार तोड़कर घर में घुसा वाहन

सिलीगुड़ी, 31 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी ईस्टर्न बाइर्पास संलग्न ठाकुरनगर इलाके में सोमवार रात को एक चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।


बताया गया है कि कल रात एक चार पहिया वाहन आशीघर मोड़ से गोरा मोड़ की ओर जा रहा था। तभी ठाकुरनगर इलाके में एक लॉरी चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने के लिए गई। लॉरी से टकराने के बाद चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो गया और दीवार तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा। घटना में एक साइकिल सवार समेत वाहन में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गये। खबर पाकर एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जांच में जुट गयी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक लाइट की कमी के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *