फांसीदेवा के मुरलीगंज में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी लॉरी, चालक घायल

फांसीदेवा,2 अक्टूबर (नि.सं.)। फांसीदेवा के मुरलीगंज में एक मालवाहक लॉरी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। आज उक्त मालवाहक लॉरी नासिक से तिनसुकिया जा रही थी। तभी मुरलीगंज में लॉरी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस घटना में लॉरी का चालक घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।


खबर मिलते ही विधाननगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को बरामद कर अस्पताल में भेजा। विधाननगर थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO