फांसीदेवा में मामा के खिलाफ अपने ही भगिना की हत्या करने का आरोप

फांसीदेवा,14 अक्टूबर (नि.सं.)। मामा के खिलाफ अपने ही भगिना की हत्या करने का आरोप उठे है। यह घटना फांसीदेवा की है। इस घटना में मामा को गिरफ्तार किया गया है। मृतक का नाम सेब मुंडा है।बताया गया है कि रविवार रात को फांसीदेवा के मानगछ इलाके के निवासी सरेन मुंडा और उनकी पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान सेब मुंडा अपने मामा-मामी के बीच झगड़ा सुलझाने गया था। वहां वह घायल हो गया।


घटना के बाद घायल सेब मुंडा को बरामद कर फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मामा सरेन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आज शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है।आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom girişCasibom Girişcasibomcasibom 780JOJOBETjojobetgirişi jojobetjojobet girişjojobet girişcasibom