सिलीगुड़ी के मध्य शांतिनगर में आग लगने से सनसनी

सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 36 के मध्य शांतिनगर इलाके में एक घर में आग लगने की घटना से सनसनी फैल गयी। घटना मंगलवार रात की है। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना कल रात करीब 9 बजे की है। उस घर में पेट्रोल रखा हुआ था, जो हादसे का कारण बना। इससे पहले कि घर वाले कुछ समझ पाता, आग घर में फैल गयी। सबसे पहले स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश किया। बाद में सूचना पाकर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग में घर का फर्नीचर समेत कई सामान जलकर राख हो गये। इस घटना में परिवार के तीन सदस्य घायल हो गये। जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 36 के पार्षद रंजन शील शर्मा पहुंचे। उन्होंने कहा कि घर में पेट्रोल रखा हुआ था। पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर रही है कि पेट्रोल क्यों रखा गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

holiganbet girişcasibom 780JOJOBETcasibom giriş güncel adrescasibom 760 girişgüncel girişlerJojobetjojobetCasibom GirişCasibomDeneme Bonusu Veren SitelerCasibom Girişdeneme bonusuJojobet GirişHoliganbet - Giriş - Üyelik - Bonus - Güncel AdresiCasibom ⚡️ Casibom Giriş ⚡️ En iyi Casino SitesiCASİBOM : Güncel Giriş - Bonuslar - Kayıt OlJojobet Yeni Adresi, Jojobet Mobil Giriş, Jojobet Üyelikcasibom giriş