स्वतंत्रता दिवस पर फुटबॉल मैच के दौरान पेड़ गिरने से एक दर्शक की मौत, कई घायल

फांसीदेवा,16 अगस्त (नि.सं.)। स्वतंत्रता दिवस पर फांसीदेवा के हांसखोवा में तरूण संघ क्लब की ओर से एक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उस खेल के दौरान मैदान के किनारे पेड़ गिरने से एक दर्शक की मौत हो गयी। वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गये।


बताया गया है कि कल फांसीदेवा हांसखोवा में तरूण संघ क्लब के तत्वावधान में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेल चल रहा था। खेल देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे। कई लोग मैदान के पास एक पेड़ की शाखाओं पर बैठकर खेल देख रहे थे।

तभी अचानक पेड़ की शाखा टूटकर मैदान में खड़े दर्शकों पर गिर गई। घटना में कई लोग घायल हो गये। घटना के बाद घायलों को तुरंत बरामद कर उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान एक दर्शक की मौत हो गई। वहीं,कई अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *