सिलीगुड़ी में आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले चार बदमाश गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं)। प्रधान नगर थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने चार बदमाशों को आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम प्रकाश दर्जी, प्रकाश महतो ,मनु कामती और विप्लव राय है। चारों बदमाश सिलीगुड़ी और सिक्किम के रहने वाले है।
पुलिस सूत्रो के अनुसार, बीती देर रात को चारों बदमाश थाना अंतर्गत हिमाचल कॉलोनी में किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। इससे पहले कि चारों बदमाशों अपना मंसूबों में कामयाब हो पाते प्रधान नगर थाने की पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस को बदमाशों के पास से कई हथियार भी बरामद हुए है। प्रधान नगर थाने की पुलिस आज चारों बदमाशों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *