सिलीगुड़ी में बच्चे के इलाज के नाम पर ठगी, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा 

सिलीगुड़ी, 27 दिसंबर(नि.सं.)। फर्जी संस्था का नाम इस्तेमाल कर पैसे वसूलने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। घटना सिलीगुड़ी के शक्तिगढ़ इलाके के नंबर दो रोड की है।
आरोप है कि उक्त व्यक्ति एक बच्चे के इलाज के नाम पर लोगों से आर्थिक मदद मांग रहा था। स्थानीय निवासियों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। जब उससे पूछताछ की गई तो उसके जवाबों में असंगति पाई गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एनजेपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
स्थानीय निवासी कौस्तव दत्त ने बताया कि इससे पहले भी इलाके में इसी तरह कुछ लोग आकर इसी तरीके से पैसे वसूल चुके है। उन्होंने आशंका जताई कि यह किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *