गाजोलडोबा के पारमुंडा इलाके में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव बरामद

राजगंज,10 अप्रैल(नि.सं.)। गाजोलडोबा के पारमुंडा इलाके में नहाने के दौरान नदी में बहे युवक का शव बरामद किया गया है। रविवार को दोस्तों के साथ नहाने के दौरान उक्त युवक बह गया था। आज युवक का शव बरामद किया गया है। मृत युवक का नाम ऋत्विक राय है। वह फूलबाड़ी के 1 नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत अंबिकानगर का निवासी था। मृतक युवक के एक रिश्तेदार ने बताया कि ऋत्विक टोटो लेकर गया था। लेकिन वह टोटो नहीं मिला है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार पारमुंडा पार्क के पास तीस्ता का सब कैनल स्थित है। उस कैनल का पानी पास में ही नीम नदी में जाकर गिरता है। गर्मी के दिनों में बाहरी युवक वहां नहाने आते हैं। रविवार को पारमुंडा पार्क संलग्न सब कैनल व नीम नदी के बीचर करीब 50 बाहरी युवक स्नान कर रहे थे।

तभी उक्त ऋत्विक राय बह गया। वहीं, खबर मिलते ही मिलनपल्ली चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। आज कुछ स्थानीय युवकों की मदद से नदी में खोजबीन की गई तो युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उस जगह पर पहले भी कुछ लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसलिए पार्क को बंद करने की जरूरत है। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO