सिलीगुड़ी, 27 नवंबर (नि.सं)। कूचबिहार से बिहार में गांजा तस्करी की योजना को एनजेपी थाने की पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने 29 kg गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम हरेंद्र यादव और अभिषेक राजभर है। वे बिहार के रहने वाले है।सूत्रों के मुताबिक, बुधवार देर रात एनजेपी थाने को गुप्त सुचना मिली की एक फोर-व्हीलर से भारी मात्रा में गांजा बिहार में तस्करी किया जा रहा है।
इसके बाद पुलिस ने फुलबाड़ी मर्डर मोड़ इलाके में नाका चेकिंग शुरू किया। कुछ देर बाद संदिग्ध गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी के सीक्रेट चैंबर से 29 kg गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद गाडी में बैठे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, तस्करी के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल कि वे कूचबिहार से बिहार गांजा तस्करी करने वाले थे। गिरफ्तार किए गए लोगों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
