कालचीनी,8 नवंबर (नि.सं.)। कालचीनी ब्लॉक के हासीमारा इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी इलाके में घूम रहा था। उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देखकर पुलिस को उस पर शक हुआ।
जिसके बाद उससे पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज दोपहर को हासीमारा के आमतला इलाके के निवासी बबलू जायसवाल के साथ उसकी पत्नी बिंदु प्रसाद जायसवाल से झगड़ा हुआ।
इसके बाद बबलू ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से वार किया मौके से फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला का खून से लथपथ शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस दी। खबर मितले ही हासीमारा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। इधर, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
