फाटापुकुर में सड़क दुर्घटना में दो छात्रा घायल

राजगंज, 3 मार्च (नि.सं.)। फाटापुकुर इलाके में एक सरकारी बस के धक्के से दो छात्रा घायल हो गयी। घायलों के नाम रानी शर्मा व संजिता राय है। ये दोनों आठवीं व नवीं कक्षा की छात्रा है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उक्त दोनों छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी।


तभी फाटापुकुर इलाके में जलपाईगुड़ी की ओर जा रही एक सरकारी बस ने उसकी साइकिल को टक्कर कार दी, जिसके चलते उक्त दोनों छात्रा सड़क पर गिर गयी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को बरामद कर अस्पताल में भेजा। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही राजगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घातक बस को अपने कब्जे में लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *