सिलीगुड़ी, 6 मार्च (नि.सं)। होली त्यौहार के मौके पर 3 दिन में सिलीगुड़ी के साथ दार्जिलिंग में शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार इन तीन दिनों में दार्जिलिंग जिला में 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का शराब बिक्री हुआ है।एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 2 तारीख से लेकर 4 तारीख तक दार्जिलिंग जिला में कुल 11 करोड़ 16 लाख 80 हजार रूपये का शराब बिक्री हुआ है। एक्साइज डिपार्टमेंट के अनुसार गत 2 तारीख के दिन 4 करोड़ 10 लाख रुपए का शराब बिक्री हुआ है। वहीं 3 तारीख को 6 करोड़ 87 लाख रुपए और 4 तारीख को 1 करोड़ 98 लाख रुपए का शराब बिक्री हुआ है। होली के मौके पर सिलीगुड़ी से लेकर पहाड़ तक वाइन शॉप में लोगों की काफी भीड़ लगी रही। जिसके कारण इस बार शराब की बिक्री भी काफी हुई है।एक्साइज डिपार्टमेंट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार का यह आंकड़ा पिछले वर्ष से काफी ज्यादा है। तीन दिन में यह कमाई करने का एक नया रिकॉर्ड बना है।
होली के मौके पर दार्जिलिंग जिला में शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, तीन दिन में बिक्री हुआ 11 करोड़ रुपए का शराब

Share this story
More from उत्तर बंगाल
उत्तर बंगालराजगंज: कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर भैंसों की तस्करी की कोशिश, 32 में 23 की मौत
राजगंज, 22 सितंबर (नि.सं.)। कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर भैंसों की तस्करी की कोशिश का मामला सामने आया है। राजगंज थाना पुलिस ने तस्करी से पहले एक कंटेनर को जब्त किया है। कंटेनर में कुल 32 भैंसें मिली, जिनमें से 23 की मौत हो चुकी थी, जबकि 9 को जीवित अवस्था में बरामद किया गया है। मंगलवार सुबह फाटापुकुर ट्रैफिक मोड़ के…
सिलीगुड़ीतीस्ता के तेज बहाव में फंसे हाथी के बच्चे को बचाने वाले पांच मछुआरे सम्मानित
गाजोलडोबा, 22 सितंबर (नि.सं.)। तीस्ता नदी के तेज बहाव में बह रहे हाथी के बच्चे को अपनी जान जोखिम में डालकर बचाने वाले पांच मछुआरों को सम्मानित किया गया है। पांचों मछुआरों ने नाव लेकर उफनती तीस्ता नदी में उतरकर हाथी के बच्चे की जान बचाई थी। गाजोलडोबा के 12 नंबर इलाके में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सिलीगुड़ी की…
उत्तर बंगालनक्सलबाड़ी में पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने किया सीएडीसी फार्म का निरीक्षण, मिट्टी लैब और कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन
नक्सलबाड़ी, 22 सितंबर (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में पंचायत विभाग के अधीन संचालित सीएडीसी फार्म का पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने निरीक्षण किया इस दिन सातभैया फार्म में पंचायत विभाग के राज्य मंत्री शांतनु प्रमाणिक, राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन और विधायक दुर्गा मुर्मू के साथ मंत्री दिलीप घोष ने फार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिट्टी की लैब जांच कक्ष और…
सिलीगुड़ीडकैती की साजिश के बीच खुला साइकिल चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 22 सितंबर (नि.सं.)। खालपाड़ा चौकी पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विश्वजीत राय के रूप में हुई है। वह फूलबाड़ी संलग्न मर्डर मोड़ इलाके का निवासी है। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर की रात खालपाड़ा इलाके में डकैती की योजना बनाने के आरोप में चार लोगों…
