बताया गया कि जिस समय घर में आग लगी, उस वक्त मकान में ताला लगा हुआ था। सूचना मिलने पर नक्सलबाड़ी दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार, जहाँनारा खातून के परिवार के सदस्य रोज की तरह काम पर गए हुए थे। इसी दौरान घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा घर जलकर राख हो गया।
आग में घर का सारा सामान जल जाने से परिवार पूरी तरह बेघर हो गया। घटना के बाद परिजन रो पड़े। हालांकि, घर में आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है।





