सिलीगुड़ी, 10 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल में गुरुवार को दमकल विभाग के अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर यह जांच की कि मॉल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी है। आपात स्थिति में वह सही तरीके से काम करेगी या नहीं इसे भी देखा गया।
निरीक्षण के दौरान मॉल की मुख्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अंदर मौजूद विभिन्न दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। दमकल अधिकारियों ने अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, उनकी स्थिति और जरूरत पड़ने पर उनके इस्तेमाल की क्षमता समेत कई पहलुओं की बारीकी से जांच की किया।
दमकल विभाग के अधिकारी अंबर देव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मॉल के अग्नि सुरक्षा ढांचे की जांच की गई। इसके साथ ही मॉल के अंदर मौजूद सभी दुकानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।





