कालचीनी ब्लॉक के विभिन्न इलाकों में मनाया गया चैती छठ महापर्व

कालचीनी,7 अप्रैल (नि.सं.)। छठ पर्व मुख्य रूप से बिहार के लोगों के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। वहीं, इस पर्व को अन्य जगहों पर भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है। एक तो चैत्र के महीने में यानी अप्रैल के महीने में और दूसरा कार्तिक के महीने में यानि अक्टूबर-नवंबर के महीने में मनाया जाता है। छठ का त्योहार इस साल 5 अप्रैल से शुरू हुआ और 8 अप्रैल को उगते सूरज को अर्घ्य देकर समाप्त होगा।


इसी बीच कालचीनी ब्लॉक के दलसिंगपाड़ा में तोर्षा नदी पर चैती छठ पूजा मनाया गया। आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर और कल सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देकर इस पर्व का समापन किया जाएगा। आज दलसिंगपाड़ा के तोर्षा नदी इलाके में बड़ी संख्या में छठव्रती अपने पूरे परिवार एवं गाजे-बाजे के साथ छठघाट पहुंचे। इसके अलावा लताबाड़ा इलाके में भी चैती छठ पूजा मनाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *