नक्सलबाड़ी, 13 दिसंबर(नि.सं)। दो दिन पहले चाय पत्ती तोड़ने के दौरान वन्यप्राणी के हमले में एक चाय श्रमिक घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा के अभाव में चाय पत्ती तोड़ने का काम पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसी के विरोध में चाय श्रमिकों ने नक्सलबाड़ी के पानीघाटा वन विभाग अंतर्गत कलाबाड़ी रेंज कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, जंगल से सटे जाबरा डिवीजन में पिछले कुछ दिनों से लगातार वन्य प्राणियों की आवाजाही देखी जा रही है। चाय बागानों में जंगली सूअरों के हमले में कई श्रमिक घायल हुए है। इसके साथ ही इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से भी श्रमिकों में भय बना हुआ है। इसी कारण जाबरा चाय बागान के श्रमिकों ने पानीघाटा रेंज के कलाबाड़ी बीट कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिकों का आरोप है कि हाथी, तेंदुआ और जंगली सूअर के हमलों में अब तक कई चाय श्रमिक घायल हो चुके हैं। वहीं, वन्य प्राणी गाय और बकरियों को भी उठा ले जा रहे है। श्रमिकों ने वन विभाग से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की है।
इस संबंध में मनिराम ग्राम पंचायत के उपप्रधान ने कहा कि इलाके में तत्काल पिंजरे लगाने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी चाय श्रमिक पर हमला हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
वहीं, पानीघाटा वन विभाग के रेंजर प्रमोद कुमार दास ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वन विभाग की ओर से श्रमिकों को सुरक्षा का भरोसा भी दिया गया है।
नक्सलबाड़ी में वन्यप्राणी आतंक से दहशत, चाय श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन, पत्ती तोड़ने का काम बंद

Share this story
More from समाचार
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में बार डांसर की रहस्यमय मौत, वार्ड-40 के किराए के मकान से शव बरामद
सिलीगुड़ी, 8 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 40 में इस्कॉन मंदिर के पास एक बार डांसर युवती की रहस्यमय मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। वह पंजाब की रहने वाली थी और सिलीगुड़ी के एक बार में बार डांसर के रूप में काम करती थी। जानकारी के अनुसार…
उत्तर बंगालखोरीबाड़ी में त्रिकोणीय प्रेम का विवाद! पति की प्रेमिका पर ब्लेड से हमला, पत्नी हिरासत में
खोरीबाड़ी, 8 सितंबर (नि.सं.)। त्रिकोणीय प्रेम संबंध के चलते पति की प्रेमिका पर ब्लेड से हमला कर हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना खोरीबाड़ी के गोंडोगोल जोत इलाके की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, अंजली बर्मन के पति ललित बर्मन का भीमा बर्मन के साथ कथित…
उत्तर बंगालजलपाईगुड़ी में पत्नी की हत्या, वारदात के बाद थाने पहुंचकर पति ने किया आत्मसमर्पण
जलपाईगुड़ी, 8 सितंबर (नि.सं.)। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना से जलपाईगुड़ी के राहुत बागान के बैरागीडांगा इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, आधी रात को पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद सुबह पत्नी का रक्तरंजित शव घर से बरामद हुआ। मृतका की पहचान टुम्पा…
सिलीगुड़ीसेवक रोड के शॉपिंग मॉल में एसडीओ, खाद्य सुरक्षा विभाग और एनफोर्समेंट ब्रांच छापेमारी, अनियमितताएं मिलने पर कई रेस्टोरेंट बंद रखने के निर्देश
सिलीगुड़ी, 8 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक नामी शॉपिंग मॉल में मौजूद विभिन्न रेस्टोरेंट और पब में जलपाईगुड़ी के एसडीओ, खाद्य सुरक्षा विभाग और एनफोर्समेंट ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापेमारी की है। इस अभियान के दौरान कई रेस्टोरेंट और पब में खाद्य पदार्थों के भंडारण और स्वास्थ्य संबंधी नियमों में कई अनियमितताएं सामने आने का आरोप…
