अलीपुरद्वार,9 फरवरी(नि.सं.)। डुआर्स के कालचीनी ब्लॉक के आटियाबाड़ी चाय बागान के 14 नंबर सेक्शन में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया। बताया गया है कि आज स्थानीय लोगों ने बागान में पिंजरे में उक्त तेंदुआ को देखा।
इसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। खबर पाकर बक्सा बाघ परियोजना के निमती रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को बरामद किया। सूत्रों के अनुसार पिछले साल भी इस चाय बागान से छह तेंदुए बरामद किये गये थे।