उत्तर बंगाल, समाचार
खोरीबाड़ी में अवैध बालू तस्करी पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
खोरीबाड़ी,17 मई (नि.सं.)। अवैध रूप से नदी से बालू खनन और तस्करी के आरोप में खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया। घटना खोरीबाड़ी के डुमरिया नदी क्षेत्र की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर डुमरिया नदी में अभियान चलाया गया। इस दौरान एक ट्रैक्टर में अवैध रूप से बालू लोड कर तस्करी की तैयारी की जा रही थी।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बालू को बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। मामले की जांच जारी है।
