खोरीबाड़ी, 28 नवंबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से खोरीबाड़ी ब्लॉक के पानीटंकी के गोंडीगोल जोत निवासी रिंकू शाह को व्हीलचेयर सौंपी गई। बताया गया है कि पानीटंकी के गोंडोगोल जोत के निवासी रिंकू शाह अपनी टूटी व्हीलचेयर के मदद से चलते फिरते थे।
खबर मिलते ही उन्हें खोरीबाड़ी ब्लॉक युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह के नेतृत्व में नया व्हीलचेयर दिया गया। नई व्हीलचेयर पाकर रिंकू और उनके परिवार के सदस्य काफी खुश है।