खोरीबाड़ी कांग्रेस पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमोें का आयोजन

खोरीबाड़ी, 26 जनवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी कांग्रेस पार्टी की ओर से आज पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया। इस अवसर पर विधायक सुनील चंद्र तिर्की, युवा एसेम्बली उपाध्यक्ष माणिक बर्मन, प्रखंड अध्यक्ष आलोक राय, अंचल अध्यक्ष मोहम्मद करीम, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के तहत झंडा फहराने के बाद खोरीबाड़ी अस्पताल में मरीजों में फल वितरित की गयी।


साथ ही जरूरतमंदों में कंबलें भी वितरित किये गये। दूसरी और, स्थानीय विधायक सुनील चंद्र तिर्की की उपस्थिति में अन्य पार्टी को छोड़कर हेमंत सिंह (गुरु दास) तथा पिंटू शर्मा आज फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है।

विधायक सुनील चंद्र तिर्की ने झंडा थमाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। बताया गया है कि कुछ माह पूर्व ही कांग्रेस पार्टी छोड़कर गए थे।आज फिर से वे लोग कांग्रेस में शामिल हो गये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *