खोरीबाड़ी के बतासी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लॉरी और कंटेनर में टक्कर, तीन घायल

खोरीबाड़ी,22 जुलाई(नि.सं.)। खोरीबाड़ी के बतासी में 327 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लॉरी और कंटेनर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे तीन लोग घायल हो गए।


बताया जा रहा है कि एक लॉरी सिलीगुड़ी से बिहार की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से एक कंटेनर सिलीगुड़ी की ओर आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब स्थिति के कारण लॉरी और कंटेनर अनियंत्रित हो गए और आमने-सामने टकरा गए। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो का गंभीर हालत में उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक का खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। तीन क्रेन की मदद से बचाव कार्य किया गया। जिससे बिहार और सिलीगुड़ी की ओर जाने वाला यातायात बंद हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण यह दुर्घटना हुई। बार-बार छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *