खोरीबाड़ी,10 मार्च (नि.सं.)। खोरीबाड़ी के डुमुरिया नदी से बालू चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने नदी से अवैध बालू लेकर खोरीबाड़ी की ओर आ रहे दो बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।
वे लोग बालू का कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाने के कारण दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के नाम शिबू दास और सागर मुंडा हैं। ये दोनों खोरीबाड़ी के रहने वाले हैं। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।