खोरीबाड़ी, 2 अप्रैल (नि.सं.)। खोरीबाड़ी के कालीबाड़ी मोड़ पर एक यात्री बस और ऑटो की टक्कर में सात लोग घायल हो गये। बताया गया है कि आज एक निजी यात्री बस गलगलिया से सिलीगुड़ी की ओर आ रही थी। दूसरी ओर एक ऑटो नक्सलबाड़ी से गलगलिया की ओर जा रहा था।
तभी दोनों में टक्कर हो गयी। जिसके चलते 7 लोग घायल हो गये। घायलों को बरामद कर बतासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं, एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। इस बीच घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। खबर मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। और पूरे घटना की जांच में जुट गई। मृत्युंजय सरकार नामक एक स्थानीय निवासी ने बताया कि तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।
