KSDC ने कई मांगों को लेकर राजगंज BDO ऑफिस के सामने 100 घंटे की भूख हड़ताल किया शुरू 

राजगंज, 3 दिसंबर(नि.सं)। कामतापुर स्टेट डिमांड काउंसिल (KSDC) ने कई मांगों को लेकर राजगंज BDO ऑफिस के सामने 100 घंटे की भूख हड़ताल शुरू किया है। बताया जा रहा है कि आज यह 100 घंटे की भूख हड़ताल राजगंज BDO ऑफिस के सामने सहित उत्तर बंगाल में अलग-अलग जगहों पर की गई है। यह आंदोलन भारत के संवैधानिक ढांचे के अंदर एक स्वतंत्र कामतापुर या ग्रेटर कूचबिहार राज्य के पुनर्गठन, असम, उत्तर बंगाल और बिहार में रहने वाले कोच-राजवंशी लोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने और कामतापुरी (राजवंशी) भाषा को संवैधानिक मान्यता देने की मांग कर रहा है। संगठन के सदस्य मोहम्मद हसीबुल ने कहा कि अगर ये मांगें पूरी नहीं हुईं, तो हम एक बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *