कुत्ते की बेरहमी से हत्या के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, बच्चे पर हमला को लेकर थे नाराज

सिलीगुड़ी, 29 सितंबर (नि.सं.)।बच्चे पर हमला करने की घटना से नाराज दो युवकों ने एक कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। इधर, जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम सुभाष मंडल और सुभाष दास बताया गया है। यह घटना सिलीगुड़ी के भक्तिनगर थाना अंतर्गत 43 नंबर वार्ड स्थित अपर भानुनगर इलाके की है।


जानकारी के अनुसार बीते कल शाम एक बच्चा खेल रहा था। तभी एक आवारा कुत्ता उस पर झपट पड़ा। इस हादसे में बच्चा घायल हो गया। जिसके बाद उसे सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।दूसरी तरफ, इस घटना से नाराज दो युवकों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में एक पशु प्रेमी ने भक्तिनगर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवायी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

गौरतलब है कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चलाते समय कई बार आवारा कुत्तों का अचानक हमला दुर्घटनाओं का कारण भी बनता है। वहीं, राहगीरों के साथ साथ छोटे बच्चों पर भी इन कुत्तों के हमले की घटनाएं देखने को मिलती है तो कई बार ऐसे कुत्तों को बेरहमी से पीट-पीटकर मार दिया जाता है।हालांकि, प्रशासन की ओर से इसे रोकने के लिए कोई सटीक कदम नहीं उठाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomholiganbet girişcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMholiganbet girişizmir escort bayancasibomcasibom güncel girişcasibom güncelCasibomCasibom Girişholiganbetholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibom