खाली घर में चोरी की वारदात, लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर बदमाश फरार

सिलीगुड़ी, 1 मार्च (नि.सं)। खाली घर का फायदा उठाकर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना प्रधान नगर थाना अंतर्गत 46 नंबर वार्ड के ढकनीकाटा इलाके की है। जानकारी के अनुसार बीते कल परिवार के सदस्य सिलीगुड़ी के सेवक रॉड स्थिति बाबा खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान कुछ घंटे के लिए घर खाली पड़ा था। जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने घर में प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी तोड़ कर करीब नगद 2 लाख रुपए और तीन से चार भरी सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर चंपत हो गए। घर वापस लौटने के बाद परिवार के सदस्यों को चोरी की घटना की जानकारी मिली। इस विषय में प्रधान नगर थाना की पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना को लेकर परिवार के सदस्यों ने बताया कि कल शाम कुछ समय के लिए घर खाली था। इस दौरान बदमाशों ने घर में रखे वर्षों की जमा पूंजी और सोने-चांदी की जेवरात चोरी कर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस से चोरी का सामान बरामद करने और बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *