फांसीदेवा, 11 अप्रैल (नि.सं.)। चुनावों से पहले सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा में मुरलीगंज चेक पोस्ट पर नाका चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में नगदी बरामद किए गए है। बताया जा रहा है कि सिलीगुड़ी से बिहार जा रही एक वाहन को बीती रात नाका चेकिंग के दौरान रोका गया। जब उस वाहन की तलाशी ली गई तो 18 लाख 98 हज़ार 700 रुपये बरामद किए गए। यह रुपया SST, पुलिस और सेंट्रल फोर्स की नाका चेकिंग के दौरान बरामद हुआ। मुरलीगंज इलाके में SST नाका पॉइंट पर सिलीगुड़ी की तरफ से आ रही एक चार पहिया वाहन की तलाशी के दौरान यह रुपये बरामद किए गए। वाहन में बैठे लोग बरामद रुपये के लिए कोई सही डॉक्यूमेंट नहीं दिखा सके, इसलिए रुपये को जब्त कर लिए गए।
