सिलीगुड़ी, 27 मार्च (नि.सं.)। रामनवमी के माहौल में एक नन्हे बच्चे ने सभी का दिल जीत लिया है। सिलीगुड़ी के मझाबाड़ी इलाके के रियांश मजूमदार इस साल भी “रामलला” के रूप में सजकर लोगों के बीच खास आकर्षण बन गए।
मां के हाथों सजे छोटे रियांश जब रामलला के रूप में सामने आए, तो राह चलते लोग उन्हें देखने के लिए रुक गए। रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल रियांश को देखकर कई लोगों ने नमस्कार किया, तो कई लोग उनकी तस्वीरें लेने में जुट गए।
रियांश की मां ने बताया कि उसे बचपन से ही सजना-संवरना पसंद है, इसलिए इस खास दिन पर उसे रामलला के रूप में सजाया गया। हर साल की तरह इस बार भी नन्हे “रामलला” ने सभी का दिल जीत लिया।
