सिलीगुड़ी,10 दिसंबर (नि.सं)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की एसओजी और डीडी की संयुक्त टीम ने माटीगाड़ा विश्वास कॉलोनी में संचालित एक बड़े मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में भाई–बहन और उनके घर में काम करने वाली एक महिला शामिल थी। पुलिस ने मौके से 500 ग्राम ब्राउन शुगर और 5.16 लाख रुपये नकद बरामद किए है। जांच में पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी एमडी आजाद मालदा के कालियाचक से लगभग 800 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर सिलीगुड़ी पहुंचा था। इसमें से करीब 300 ग्राम पहले ही विभिन्न स्थानों पर बेची जा चुकी थी। पुलिस को चकमा देने के लिए उसकी बहन आजमेरी खातून और अरशिदा खातून चांदमुनी स्थित निर्माणाधीन फोर लेन एलिवेटेड रोड के पास डिलीवरी देने पहुंची थी। जिसकी गुप्त सुचना मिलते ही एसओजी–डीडी की टीम ने मंगलवार शाम चांदमुनी के पास घेराबंदी कर तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ नकद रुपये जब्त किए गए थे।
डीडी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए अदालत से 7 दिन की रिमांड की मांग की है ताकि पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचा जा सके।
माटीगाड़ा विश्वास कॉलोनी में बड़ा ड्रग रैकेट बेनक़ाब, एसओजी–डीडी ने भाई–बहन सहित तीन को किया गिरफ्तार

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में कबाड़ कारोबार की आड़ में ब्राउन शुगर तस्करी का आरोप, भाभी-ननद गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 24 अक्टूबर(नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने विश्वास कॉलोनी में छापेमारी कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों रिश्ते में भाभी-ननद बताई जा रही हैं। पुलिस ने उनके घर से 283 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मल्लिका खातून (30) और रेहाना बेगम (30) के रूप में हुई है। पुलिस…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में बीमार बुजुर्ग मां को गंदे कमरे में बंद रखने का आरोप, बेटे-बहू के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
सिलीगुड़ी, 24 अक्टूबर(नि.सं.)। जिस मां ने अपने बच्चों को पालने-पोसने के लिए पूरी जिंदगी समर्पित कर दी, उसी मां को उम्र के आखिरी पड़ाव में कथित तौर पर घर के एक गंदे कमरे में कैद होकर दिन गुजारने पड़े? सिलीगुड़ी के मध्य शांतिनगर इलाके में सामने आई इस घटना ने इंसानियत को झकझोर दिया है। आरोप है कि बुजुर्ग महिला…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में जाम, पार्किंग और फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई, नवंबर के बाद लागू होगी योजना
सिलीगुड़ी, 24 अक्टूबर (नि.सं.)। शहर में ट्रैफिक जाम, पार्किंग की समस्या और फुटपाथों पर अतिक्रमण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन सक्रिय होने जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार सुबह राज्य के मंत्री एवं सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने विधान मार्केट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस कमिश्नर, नगर निगम आयुक्त समेत प्रशासन के अन्य अधिकारी…
सिलीगुड़ीदुर्गा पूजा के बाद व्यवस्थाओं का जायजा लेने सड़कों पर उतरे मंत्री शंकर घोष, गेट हटाने और विसर्जन की खामियों पर जताई चिंता
सिलीगुड़ी, 24 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा के बाद शहर की स्थिति का जायजा लेने के लिए सिलीगुड़ी के विधायक एवं राज्य के मंत्री शंकर घोष ने शनिवार सुबह पुलिस कमिश्नर, पुलिस अधिकारियों, नगर निगम आयुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान हिलकार्ट रोड और विधान रोड समेत विभिन्न इलाकों का दौरा…
