नक्सलबाड़ी में तृणमूल उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने आ रही ममता बनर्जी, सभा की तैयारियां शुरू

नक्सलबाड़ी, 21 मार्च (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस की ओर से प्रचार अभियान तेज हो गया है। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी तृणमूल प्रत्याशी के समर्थन में नक्सलबाड़ी आने वाली है। 24 मार्च को यहां तृणमूल कांग्रेस की पहली जनसभा आयोजित होगी, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के नक्सलबाड़ी स्थित नंद प्रसाद बालिका विद्यालय के मैदान में यह जनसभा आयोजित की जाएगी। सभा स्थल पर ही हेलिपैड भी बनाया जा रहा है। शनिवार को जनसभा स्थल का निरीक्षण सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर, दार्जिलिंग जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और पार्टी नेतृत्व ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *