सिलीगुड़ी, 29 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के शांतिनगर बौउ बाजार इलाके में बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट होने से एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शनिवार देर रात अचानक तेज आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकले। जब वे बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि सड़क के किनारे बिजली के खंभे के पास एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। आशीघर चौकी पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस को प्राथमिक अनुमान है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है। आशीघर चौकी पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
