फांसीदेवा, 26 मार्च(नि.सं.)। मछली पकड़ने के दौरान मछुआरे की मौत हो गयी है। फांसीदेवा में महानंदा कैनाल संलग्न जलाशय में डूबने से मछुआरे की मौत हुई है। घटना से फांसीदेवा के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। मृतक का नाम प्रसेनजीत सरकार है। जानकारी के अनुसार, प्रसेनजीत कल देर रात अपने दो साथियों के साथ मछली पकड़ने के लिए कैनाल संलग्न बोनिकजोत जलाशय में गए थे।
मछली का जाल फैलाते समय वह तालाब में फिसल गए। साथियों ने बचाने की कोशिश की लेकिन पानी गहरा होने के कारण बचाया नहीं जा सका।
बाद में परिजनों ने इसकी सूचना फांसीदेवा थाने को दी। पुलिस ने आज शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। फांसीदेवा थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।
