उत्तर बंग क्षत्रिय राजवंश कुलगुरु एवं कुलशिष्य भक्त समाज सेवा प्रतिष्ठान की पहल पर पंचानन वर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके सामाजिक योगदान और उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष मोनिका अधिकारी, उपाध्यक्ष निताई मंडल और मझियाली ग्राम पंचायत के प्रधान सुग्रीव राय मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर बंग क्षत्रिय राजवंश कुलगुरु एवं कुलशिष्य भक्त समाज सेवा प्रतिष्ठान के केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष करुणाकांत अधिकारी, सचिव हरदेव अधिकारी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।





