मरा तोर्षा नदी के पुल के नीचे से व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद

कूचबिहार,25 अगस्त (नि.सं.)। मरा तोर्षा नदी के पुल के नीचे से एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। यह घटना कूचबिहार के खागराबाड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत रूपनगर इलाके की है। आज स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे एक पेड़ से उक्त व्यक्ति का लटकता शव देखा।


इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुंडीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। हालांकि,खबर लिखे जाने तक मृतक का शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *