मशहूर एक्टर सुशांत सिंह ने की खुदकुशी,बांद्रा के घर में मिला शव

बॉलीवुड से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पूर्णियां में मलडीहा गांव के रहने वाले थे।


सुशांत सिंह राजपूत की मौत से फैंस सदमे हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के डेली सोप में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के जी टीवी पर प्रसारित हुए धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली।इसके बाद सुशांत को फिल्मों में ‘काय पो छे!’ से कदम रखा। जिसमें सुशांत मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी।

दूसरी बार सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।सुशांत सिंह राजपूत ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में धोनी का किरदार निभाया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *