नक्सलबाड़ी, 7 फरवरी (नि.सं)। नक्सलबाड़ी में हुई भीषण आग की घटना के बाद माटीगाड़ा–नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक आनंदमय बर्मन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नक्सलबाड़ी पंचायत समिति के सदस्य शैलेंद्र राय सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
विधायक ने आग से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और प्रत्येक परिवार को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहेंगे और घर निर्माण में हर संभव सहयोग किया जाएगा।
घटना के दौरान इलाके में दमकल की गाड़ियों के समय पर न पहुंच पाने के मुद्दे पर विधायक ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल सरकार के कार्यकाल में बिना किसी योजना के लोगों को बैठाया गया है।
विधायक ने दावा किया कि भविष्य में भाजपा सरकार बनने पर सड़कों को चौड़ा किया जाएगा, ताकि आपातकालीन सेवाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
