खोरीबाड़ी,12 दिसंबर (नि.सं)। खोरीबाड़ी के कल्याणपुर इलाके में भीषण आग लगने से दो घर जलकर खाक हो गया। बताया गया है कि गुरुवार को दोनों परिवार अपने घर खाली छोड़कर पास में ही एक कार्यक्रम में गए थे। अचानक आस-पास के लोगों ने घर के अंदर आग देखी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाना शुरू किया। लेकिन, आग इतना भीषण था कि दोनों घर जलकर खाक हो गए। बाद में नक्सलबाड़ी से दमकल की एक इंजन मौके पर पहुंची। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। वहीं, गैस सिलेंडर फटने से आग फैली है। खबर मिलने पर सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कर्माध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह और बूढ़ागंज प्रधान अनीता राय मौके पर पहुंची। किशोरी मोहन सिंह ने प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
