चुनाव प्रचार के दौरान नाराज लोगों के सवालों में घिरे भाजपा उम्मीदवार आनंदमय बर्मन

नक्सलबाड़ी, 21 मार्च(नि.सं.)। चुनावी प्रचार के दौरान माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आनंदमय बर्मन को स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
शनिवार को तेज बारिश के बावजूद आनंदमय बर्मन नक्सलबाड़ी बाजार इलाके में प्रचार के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक मतदाता ने इलाके की नालियों (ड्रेनेज) की समस्या को लेकर नाराजगी जताई।
मतदाता का आरोप था कि पिछले पांच साल में विधायक कभी इलाके में नहीं आए और न ही जल निकासी की समस्या का समाधान किया गया। इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच हल्की बहस भी हुई। 
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा उम्मीदवार आनंदमय बर्मन ने कहा कि विरोध करने वाला व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस का समर्थक हो सकता है। उन्होंने कहा, वे काला चश्मा पहनते है, इसलिए उन्हें विधायक नजर नहीं आते है। लेकिन आम जनता हमारे साथ है और हम बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *