सिलीगुड़ी, 28 अगस्त (नि.सं.)। अभया को अदालत से मिलने वाले न्याय के लिए एक बार फिर से अगली तारीख तक के लिए इंतजार करना होगा। क्योंकि आज की सुनवाई को अगली तारीख 4 सितंबर तक के लिए टाल दी गई है।उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 22 अगस्त को माटीगाड़ा थाना अंतर्गत एक खाली पड़े सुनसान जगह पर एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना के 6 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अब्बास को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से यह मामला सिलीगुड़ी अदालत में चल रहा है। मृतक स्कूली छात्रा अभया को न्याय दिलाने के लिए उसके परिवार लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रही है। गत वर्ष हुए माटीगाड़ा छात्रा हत्याकांड केस में फैसले का इंतजार आज खत्म होने वाला था।आज फैसले की तारीख पर परिवार वाले सिलीगुड़ी अदालत पहुंचे थे, जहां पर परिवार वालों को आज फैसले की उम्मीद थी। लेकिन किसी कारणवश आज अभया केस की सुनवाई नहीं हुई। केस की सुनवाई के लिए अदालत ने आगामी 4 सितंबर की तारीख तय की है। इस लिए परिवार को एक बार फिर न्याय के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
माटीगाड़ा छात्रा दुष्कर्म एवं हत्या मामले की सुनवाई एक बार फिर टली, 4 सितंबर तक पीड़ित परिवार को करना होगा इंतजार

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में दुर्गा पूजा समितियों को मिला एक-एक लाख रुपये का सरकारी अनुदान
सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सिलीगुड़ी में विभिन्न पूजा कमेटियों को आर्थिक अनुदान प्रदान किया गया। सिलीगुड़ी थाने के अंतर्गत आने वाली विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों को राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने चेक के माध्यम से एक-एक लाख रुपये का अनुदान सौंपा। इस कार्यक्रम में पुलिस के…
सिलीगुड़ीबकाया डेढ़ करोड़ रुपये के आयकर की वसूली के लिए नक्सलबाड़ी के रिसॉर्ट पर कुर्की का नोटिस
सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर(नि.सं.)। बकाया आयकर की वसूली को लेकर आयकर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने व्यवसायी राकेश कुमार श्रीवास्तव के नाम पर दर्ज बकाया टैक्स की वसूली के लिए नक्सलबाड़ी स्थित मां शारदा रेसिडेंसी रिसॉर्ट की अचल संपत्ति पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। आयकर विभाग के अनुसार, व्यवसायी राकेश कुमार श्रीवास्तव के नाम पर…
सिलीगुड़ीबस्तीवासियों और रेलवे स्टेशन के हॉकरों के बेदखली के विरोध में माकपा ने एडीआरएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर(नि.सं.)। बस्तीवासियों और रेलवे स्टेशन के हॉकरों को हटाए जाने के विरोध में माकपा ने एडीआरएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। सीटू, बस्ती उन्नयन समिति व 12 जुलाई कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए बेदखली की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की गई है। आंदोलनकारियों का कहना है कि…
सिलीगुड़ीपूजा से पहले फुलेश्वरी रेलगेट बंद होने से परेशानी, खोलने की मांग को लेकर माकपा का प्रदर्शन
सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर (नि.सं.)। पूजा से पहले फुलेश्वरी रेलगेट बंद किए जाने से स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम लोगों की सुविधा के लिए रेलगेट जल्द खोलने की मांग को लेकर माकपा की सिलीगुड़ी की 24 नंबर शाखा ने एडीआरएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि…
