विवेक यात्रा को लेकर सांसद के सवाल पर मेयर गौतम देव का पलटवार, राजू बिष्ट को बताया ‘बाहरी’

सिलीगुड़ी,13 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर आयोजित विवेक यात्रा के दौरान सांसद राजू बिष्ट द्वारा मेयर गौतम देव पर किए गए सवालों के बाद सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। इस क्रम में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान मेयर गौतम देव ने सांसद पर जोरदार पलटवार किया।


मेयर गौतम देव ने सांसद राजू बिष्ट को ‘बाहरी’ बताते हुए कहा कि उनका बंगाल की मिट्टी और संस्कृति से कोई जुड़ाव नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सांसद को न तो बंगला बोलना आता है और न ही उन्हें बंगाल की परंपरा और ‘भूमि पुत्र’ की भावना की समझ है।

मेयर ने आगे कहा कि सांसद राजू बिष्ट मणिपुर से आकर दिल्ली में रहते है और बंगाल की जनता से उनका कोई सीधा सरोकार नहीं है। ऐसे में उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब देना वह जरूरी नहीं समझते है।


गौतम देव ने यह भी कहा कि सांसद ने अब तक क्षेत्र के लिए कौन-से ठोस विकास कार्य किए हैं, इसका हिसाब उन्हें जनता को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है तथा समय आने पर जनता ही उचित जवाब देगी। इस बयान के बाद यह साफ है कि आने वाले दिनों में सिलीगुड़ी की राजनीति और अधिक गरमाने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *