सिलीगुड़ी, 20 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के रथखोला मैदान इलाके में देर रात तृणमूल कांग्रेस के पार्टी झंडे फाड़े जाने का आरोप सामने आया है। गुरुवार देर रात की यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रथखोला मैदान के आसपास विभिन्न स्थानों पर तृणमूल के झंडे लगाए गए थे। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से उन झंडों को खोलकर या फाड़ दिया गया। तृणमूल का दावा है कि उसी इलाके में राम नवमी के अवसर पर लगाए गए भगवा झंडे सुरक्षित है, जबकि सिर्फ उनके पार्टी झंडों को निशाना बनाया गया है। घटना को लेकर तृणमूल नेतृत्व ने सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा कर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
वहीं, सिलीगुड़ी से भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
