नक्सलबाड़ी में नाबालिग से दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

नक्सलबाड़ी, 21 फरवरी (नि.सं)। नक्सलबाड़ी क्षेत्र के मणिराम ग्राम पंचायत के एक चाय बागान इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार, हाल ही में पीड़िता के परिवार को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने रात में ही नक्सलबाड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने जांच शुरू करते हुए दो आरोपियों दिनेश चिक बड़ाईक और रोमन उरांव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी नक्सलबाड़ी के ही निवासी बताए जा रहेहैं।
गिरफ्तार आरोपियों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। वहीं, पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *