प्रधाननगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जंक्शन बस टर्मिनस के रास्ते भारी मात्रा में शराब बिहार ले जाने की तैयारी की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी। मंगलवार देर रात संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि शराब को बिहार में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को बुधवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।





