पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से सिलीगुड़ी थाना में साइकिल चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थी। खासकर स्कूलों और निजी ट्यूशन सेंटरों के बाहर खड़ी छात्र-छात्राओं की साइकिल आरोपी के निशाने पर था। शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और विभिन्न इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। इसके बाद मंगलवार को जलपाईमोड़ इलाके से अर्जुन मंडल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को साइकिल चोरी से जुड़े अहम सुराग मिले। आरोपी की निशानदेही पर शहर के अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 12 साइकिल बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।
सिलीगुड़ी में साइकिल चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, 12 महंगी साइकिल बरामद

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीविधाननगर में नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 38 लाख से अधिक का सामान जब्त
सिलीगुड़ी, 9 सितंबर (नि.सं.)। फांसीदेवा थाना क्षेत्र के विधाननगर के साहादारगछ इलाके में बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब तैयार करने वाले एक अवैध कारखाने का आबकारी विभाग ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में नकली शराब, खाली बोतल, नकली कैप, लेबल, होलोग्राम, कच्चा माल और शराब बनाने में इस्तेमाल होने…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में बुजुर्ग की देखभाल के बहाने चोरी, जीजा-साली गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 9 सितंबर (नि.सं.)। बुजुर्ग की देखभाल के लिए आया का काम करने वाली महिला पर सोने की चेन और नकदी चोरी करने का आरोप लगा है। मामले में सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने जीजा-साली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सुभाषपल्ली निवासी बीमार नरेंद्र नाथ दाम की देखभाल के लिए लाबनी राय उर्फ रिंकी को आया के तौर…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी: बिहार में शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, दो गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 9 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी से बिहार में शराब तस्करी की कोशिश को प्रधाननगर थाना की पुलिस ने नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात जंक्शन बस टर्मिनल इलाके में अभियान चलाकर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना शाह…
सिलीगुड़ीपीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल, भाजपा का एक महीने तक चलेगा कार्यक्रम
सिलीगुड़ी, 9 सितंबर (नि.सं.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में सिलीगुड़ी में भी एक महीने तक विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बुधवार को सिलीगुड़ी में पत्रकार वार्ता कर जिला भाजपा ने कार्यक्रमों की विस्तृत…
