आबकारी विभाग के अनुसार, बागडोगरा रेंज के डिप्टी एक्साइज कलेक्टर की निगरानी में अधिकारियों ने साहादारगछ इलाके में अभियान चलाया। कार्रवाई में सिलीगुड़ी रेंज की टीम ने भी सहयोग किया। विभाग का दावा है कि छापेमारी विश्वजीत सरकार के आवासीय परिसर में की गई, जहां बिना वैध अनुमति के नकली विदेशी शराब तैयार की जा रही थी।
छापेमारी के दौरान 750 एमएल की 924 नकली शराब की बोतलें बरामद हुई, जिनमें करीब 693 लीटर शराब थी। इसके अलावा विभिन्न ब्रांडों के 5,500 नकली बोतल कैप, करीब 38 हजार नकली लेबल और 20 हजार नकली होलोग्राम भी जब्त किए गए। इसके अलावा दो वाहनों को भी जब्त किया गया।
आबकारी विभाग के मुताबिक, बरामद शराब, कच्चे माल, अन्य सामग्री और दोनों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 38 लाख 77 हजार 500 रुपये है। गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।





