खोेरीबाड़ी, 4 मार्च (नि.सं.)। बुधवार को वाराणसी में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को काले झंडे दिखाए जाने के खिलाफ और गो बैक के नारे के विरोध में खोेरीबाड़ी ब्लॉक तृणमल कांग्रेस ने एक प्रतिवाद रैली निकाली है। आज खोरीबाड़ी में पार्टी कार्यालय से एक प्रतिवाद रैली निकाली गई।
इसके बाद यह रैली बाजार होते हुए बीडिओ ऑफिस में जाकर उक्त प्रतिवाद रैली संपन्न हुई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हिरणमय राय, युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, उपासू सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस संबंध में हिरणमय राय ने कहा कि भाजपा विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है। लोग भाजपा को नहीं मानेंगे।
अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में हमारा समर्थन किया था। इसलिए दीदी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रही है। अगर दोबारा ऐसा होता है तो हम बृहद आंदोलन शुरू करेंगे।
