जलपाईगुड़ी, 28 मार्च (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी में एक वृद्ध महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान समिजा खातून के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, जलपाईगुड़ी के बहादुर ग्राम पंचायत के बानिज्येर हाट इलाके में एक वृद्ध महिला की सिर कटी लाश उसके घर के पीछे से मिली है।
परिवार के सूत्रों के मुताबिक, वृद्ध महिला आज तड़के अपने घर से निकली थी। सुबह जब परिवार वाले घर के पीछे गए तो उन्होंने वृद्ध महिला की सिर कटी लाश देखी। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। खबर मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।
