सिलीगुड़ी, 21 अक्टूबर (नि.सं.)। भारी बारिश ने पहाड़ और समतल इलाकों को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही माटीगाड़ा स्थित बालासन पुल भी भारी बारिश के कारण प्रभावित हुआ है।
लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल से आवाजाही को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। केवल दोपहिया और पैदल चलने वालों को ही पुल से यातायात करने की अनुमति दी जा रही है।
सिलीगुड़ी नगर निगम के अधिकारियों ने आज नगर निगम इलाके में विभिन्न पुलों की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक मंडली के चेयरमैन गौतम देव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की।
बैठक के बाद गौतम देव ने कहा कि जैसे ही पानी कम होगा नगर निगम अंतर्गत सभी पुलों की स्थिति की जांच की जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
