फांसीदेवा में 609 मतदाताओं के नाम सूची से गायब, नाराज लोगों ने सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन  

फांसीदेवा, 29 मार्च(नि.सं.)। फांसीदेवा के लाहुगछ गांव में दो बूथों से 609 मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। नाराज मतदाताओं ने राज्य सड़क को जाम कर अपना आक्रोश जताया।
जानकारी के मुताबिक, फांसीदेवा विधानसभा के 223 और 224 नंबर बूथ में कुल 1,533 मतदाता है। दूसरे सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी होने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई। आरोप है कि पहले पूरी मतदाता सूची जारी होने के बाद भी 700 से ज्यादा मतदाताओं को ‘विचाराधीन’ रखा गया था और अब नई सूची में 609 लोगों के नाम हटा दिए गए।
इससे इलाके में डर और असंतोष का माहौल बन गया है। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए और सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया।
बताया जा रहा है कि जिन लोगों के नाम हटाए गए है, उनमें वर्तमान पंचायत सदस्य, उनका परिवार, पूर्व पंचायत सदस्य और कई आम मतदाता शामिल है।
स्थानीय पंचायत सदस्य का आरोप है कि उनका नाम 2002 से सूची में था और 1987 में जमीन का दस्तावेज होने के बावजूद नाम हटा दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम चुन-चुनकर हटाए गए है।


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सही तरीके से मतदाता सूची में नाम बहाल नहीं किए गए, तो आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *